Breaking News
Sindri : एसी बस से 150 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 14 अगस्त को वापस लौटेगा दल Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में पाटलिपुत्र अस्पताल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में छात्रों ने कराई जांच Dhanbad : लाइट सिंदरी में नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, लक्की कुमार और रूबी शर्मा बने सेंटर को-ऑर्डिनेटर New Delhi/Dhanbad : दिल्ली में सजा नोबिलियन्स का मिलन, धनबाद की स्कूल यादों से फिर जुड़ा बचपन Jamshedpur : टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में सिख नौजवान सभा ने मनाया श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का प्रकाश गुरुपर्व

Woman dies in Jamshedpur fire : भालूबासा जोड़ा मंदिर के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जलकर मौत, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के भालूबासा स्थित इंद्रानगर जोड़ा मंदिर के पास देर रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। घटना के समय घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक घर के अंदर से चीख-पुकार की आवाज़ आई और देखते ही देखते चारों ओर धुआं और आग की लपटें फैल गईं।

आग की भयावहता को देख घर के लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और तत्काल इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस हादसे में घर के अंदर फंसी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला शोभा मुखर्जी की जलकर मौत हो गई। वहीं, घर की छत पर मौजूद एक तोते की भी दम घुटने से मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर टीएमएच अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों की पुष्टि की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और फायर ब्रिगेड की देरी पर सवाल उठ रहे हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर