Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भू-माफियाओं की सक्रियता से सीएम की महत्वकांक्षी योजना पर ग्रहण? पश्चिम घोड़ाबंधा में उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर लगी अघोषित रोक, भाजपा नेता ने की जांच की मांग

SHARE:

 उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए पहले प्लॉट संख्या 315 चिन्हित, अब 316 पर स्थानांतरण की तैयारी का आरोप

भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट कर उठाया मामला, भू-माफियाओं की सक्रियता पर जताई आशंका

मुख्यमंत्री, डीसी, बीडीओ व सीओ से हस्तक्षेप और उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित करने की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के पश्चिम घोड़ाबंधा ग्राम पंचायत में प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट के माध्यम से आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं की बढ़ती सक्रियता के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना पर ग्रहण लग रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने कहा कि 7 मार्च को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा योजना का शिलान्यास भी किया गया था। राजस्व उप निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के अनुसार खाता संख्या 121 के अंतर्गत प्लॉट संख्या 315 (60×40 वर्गफीट) को उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए चिन्हित किया गया था।

लेकिन अब गुप्त रूप से योजना स्थल को बदलकर नजदीकी प्लॉट संख्या 316 पर स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। अंकित आनंद ने आशंका जताई है कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा भू-माफियाओं के पक्ष में पैरवी की जा रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, बीडीओ तथा अंचलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करते हुए उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित करने की मांग की है। साथ ही संबंधित सभी भू-अभिलेखों की जांच कराने तथा ठोस और संतोषजनक कारण सामने आने तक योजना स्थल परिवर्तन पर रोक लगाने की मांग की गई है।

अंकित आनंद ने कहा कि पंचायत भवन के आसपास सरकारी भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की भी शिकायत है, जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर