Breaking News
P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग Jamshedpur Durga Puja -2026: दुर्गापूजा में अश्लील गीत, पोशाक और नृत्य पर रोक, आयोजकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Theft at bank manager’s house : परसुडीह में चोरों ने पीएनबी मैनेजर के बंद घर को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमोद नगर जूही रोड में बेखौफ चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा के बंद घर को निशाना बनाया। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इत्मीनान से पूरी घटना को अंजाम दिया। हांसदा वर्तमान में पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर में पदस्थापित हैं, जबकि उनकी पत्नी और बेटी करीब दो सप्ताह से पंजाब गई हुई हैं।

घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब पिछले 11 वर्षों से घर की देखरेख कर रही महिला बसंती पात्रो काम पर पहुंची। बसंती ने बताया कि जैसे ही उसने दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियों का सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। डरी-सहमी बसंती ने तुरंत पड़ोसियों और मकान मालिक को सूचना दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। चोरों ने घर के हर कोने और गैरेज तक को खंगाला है। हालांकि, परिजनों के शहर से बाहर होने के कारण अभी चोरी गई सटीक राशि और जेवरातों का आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन मौके पर कई खाली ज्वेलरी बॉक्स बिखरे मिले हैं। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर