Breaking News
Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, पढ़ें बेटे का भावुक संदेश Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम Jamshedpur : नानक पेड़ की 31वीं वर्षगांठ पर नई कमिटी गठित, तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police Action : ट्रैफिक पुलिस ने 151 मॉडिफाइड बाइक साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर किया नष्ट, जुर्माना भी लगाया गया

SHARE:

सिटी एसपी और ट्रैफिक डीएसपी की मौजूदगी में की गई यह सख्त कार्रवाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर जिले में ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए मॉडिफाइड बाइक साइलेंसरों को नष्ट कर दिया। साकची थाना परिसर के बाहर सार्वजनिक रूप से 151 बाइक साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाया गया, ताकि लोगों को सख्त संदेश दिया जा सके।

इस दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और डीएसपी यातायात नीरज पाठक मौके पर मौजूद रहे। सिटी एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में विशेष अभियान चलाकर उन बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जो अपनी बुलेट समेत अन्य मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालते थे। अभियान के तहत ऐसे वाहनों को जब्त कर उनके साइलेंसर खोल लिए गए थे। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों से कुल 7.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है, ताकि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण से बचें। वहीं डीएसपी नीरज पाठक ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खास तौर पर आने वाले रामनवमी पर्व को देखते हुए चेतावनी दी कि कई लोग इस दौरान बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर निकलते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर