श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडुंगरी में जल रहे 23अखंड ज्योत का हुआ विसर्जन
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्र अखंड ज्योत ज्वारा पूजा का भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाला गया. हजारों लोगो की उपस्थिति में भजन और जश गीत गाते हुए श्रद्धालु और भक्तगण सड़कों पर ज्योत विसर्जन जुलूस में सम्मिलित हुए. सबसे पहले स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए युवा और महिलाएं सड़क पर पानी देते हुए सफाई कर रही थी. उसके पश्चात महिलाओं द्वारा सड़क पर पुष्प बरसाए जा रहे थे.

महिलाएं अपने सर पर अखंड ज्योत कलश लहलहाते ज्वारा साथ ले कर चल रहे थी. कतारबध तरीके से, शोभा यात्रा में मां दुर्गा, नरसिंह अवतार और हनुमान जी की झांकी लोगों को लुभा रही थी. छत्तीसगढ़ से आए जस गायन मंडली ने सभी को झुमाया और माता का वास करने वाले पर माता सवार हो कर संग चल रही थी,. सड़क पर दर्शन करने वाले लोगों और जयकारा लगाने वालो की संख्या भी उतनी ही थी. गढ़हाबासा के कुंआ में जा कर विसर्जन पूजा संपन्न हुई. अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के समापन के पश्चात मंदिर प्रांगण में आज हजारों लोगो ने भोग प्रसाद ग्रहण किया.
साथ ही पूजा पाठ को विधि विधान के साथ संपन्न कराने वाले बैगा, पंडा, पुजारी उनके सहयोगी और जश गायन मंडली को परम्परा अनुरूप आरती कर उनको नारियल भेट कर विदाई दी गई.
विशाल विसर्जन शोभा यात्रा में राजू गिरी, दिनेश कुमार, परमानंद कौशल, गिरधारी साहू, मोतीलाल साहू, सुक्रीत दास मानिकपुरी, चंद्रिका निषाद, गंगाराम साहू, प्रशांत विभा, महावीर प्रसाद, अनिल कुमार, रामेश्वर साहू, कामेश्वर साहू, दयालु निषाद, जमुना निषाद, इंद्रा साहू, द्रौपदी साहू, नूतन साहू, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, नंदनी साहू, गौरी साहू, फुलेश्वरी निषाद, कमला निषाद, श्रीनू राव, धर्मराज साहू, प्रांची निषाद, जितेंद्र साहू, अजय कुमार साहू, रोशन साहू, दीपक साहू, गोविंद साहू, पारस लाल, बिहारी लाल, डी प्रसाद राव, हेमा साहू, पिंकी साहू, सुमन निषाद, पूनम ठाकुर, ओम निषाद, विजय मानिकपुरी, सौरव साहू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे.



