WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के दो अपराधिक मामले पढ़ें एक क्लिक में, Video और फोटो भी देखें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना इलाके में अपराध से जुड़े मामले सामने आये हैं. एक मामले में तो महिला पर गर्म चाय फेंक दी गई, जो दिल दहलाने वाली घटना है. पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है.

महिला पर फेंकी गर्म चाय

बिष्टुपुर स्थित टाटा फुटबॉल एकेडमी के पास एक महिला पर गर्म चाय उड़ेलने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में महिला पूरी तरह झुलस गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार टाटा फुटबॉल एकेडमी के पास चाय बेचने का काम करती है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सोमवार शाम महिला की दुकान में एक व्यक्ति आया और चाय मांगी. इसी दौरान महिला के साथ किसी बात को लेकर इसकी बहस हो गई. बहस के दौरान ही व्यक्ति ने महिला पर चाय उड़ेल दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बिष्टुपुर में नाबालिगों की पिटाई पर हंगामा, टेंट संचालक को पुलिस ने बचाया

दूसरी ओर, जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धतकीडीह कब्रिस्तान परिसर में सोमवार शाम उस समय हंगामा मच गया, जब अप्सरा टेंट हाउस के संचालक इम्तियाज पर दो नाबालिगों को बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगा. घटना के बाद आक्रोशित बस्तीवासियों ने परिसर में तोड़फोड़ कर दी और आरोपी की पिटाई कर दी.

जानकारी के अनुसार, मेडिकल बस्ती के कुणाल और रणवीर साथियों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे. इसी दौरान गेंद कब्रिस्तान परिसर में चली गई. दोनों नाबालिग दीवार फांदकर गेंद लेने अंदर गए, जहां इम्तियाज ने सीसीटीवी फुटेज देखकर उन्हें पकड़ लिया और बांस से पिटाई कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को बंधक देख भड़क उठे. देखते ही देखते बड़ी संख्या में बस्तीवासी जुट गए और आरोपी को घेर लिया. स्थिति बिगड़ती देख इम्तियाज ने खुद को टेंट हाउस में बंद कर लिया.

सूचना पर पहुंची बिष्टुपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से बचाकर थाना पहुंचाया. वहीं घायल कुणाल को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना के विरोध में बस्तीवासियों ने थाना पहुंचकर धरना देते हुए जांच की मांग की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर