Jamshedpur Bjp : महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च

SHARE:

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध को लेकर भाजपा ने शनिवार को रांची में विपक्षी दलों के खिलाफ महिला आक्रोश मार्च निकाला। रांची के मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक आयोजित इस विशाल आक्रोश मार्च में भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जोरदार हुंकार भरी। आक्रोश मार्च में महिला कार्यकर्ताओं की विशेष और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

बड़ी संख्या में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए विपक्षी दलों के विरोध में आवाज बुलंद की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान और नारी अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस समेत उनकी सहयोगी विपक्षी दलों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ में महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का विरोध कर स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों ने देश की मातृशक्ति का अपमान किया है, जिसे देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।

कहा कि भाजपा का आक्रोश मार्च नारी सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। रांची की धरती से नारी शक्ति के सम्मान में उठी यह हुंकार झारखंड एवं देशभर में संदेश दे रही है कि महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधेयक का विरोध करने वाले दलों ने अपनी महिला विरोधी सोच को फिरसे उजागर कर दिया है।

आक्रोश मार्च में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नीलु मछुआ, संध्या सिंह, नीतीश कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, रेणु झा समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें