Jamshedpur : सिदगोड़ा में बेटे ने पिता को ‘भूत’ समझ चापड़ से किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। कृष्णा रोड निवासी निशांत सिंह ने अपने पिता करम सिंह को भूत समझते हुए उन पर चापड़ से कई वार कर दिए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 10 बजे घर के अंदर हुई।

हमले के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि करण सिंह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे, जबकि आरोपी पुत्र भी वहीं मौजूद था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया और तुरंत सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल करण सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निशांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूछताछ के दौरान वह बार-बार यह कह रहा है कि उसने अपने पिता को भूत समझकर हमला किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें