Jamshedpur Police : बागबेड़ा हत्याकांड – जमीन विवाद में 72 लाख रुपयों को लेकर हुई हत्या, थाना पुलिस के हाथों आरोपी फरार या?

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना इलाके में पिछले दिनों सोमवार की देर रात एक लोको पायलट की हत्या हुई थी. मृतक गौतम यादव आदित्यपुर का निवासी था. उसका मूल घर बिहार था. इस पूरी कहानी में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. दिन भर दिन बीतने के बाद भी पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है, बस काम करने का दावा रट रही है.

आने वाले दिनों में बागबेड़ा पुलिस की कार्यशैली इलाके में क्या प्रभाव छोड़ेगी. यह देखने वाली बात है. पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम अभी फरार लोगों तक नहीं पहुंच पाई है. यह घटना बागबेड़ा की एक जमीन को लेकर कारित हुई है. रोड नंबर पांच के पिता-पुत्र अभी फरार हैं, लेकिन किसके माध्यम से ये अपराधिक घटना को अंजाम दिया गया, उसका खुलासा इनके पकड़ में आने के बाद होगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

72 लाख (दोनों पार्टनर) मृतक और आरोपी ने एक जमीन पर मिलकर खर्च किये थे. हालांकि चर्चा यह भी है कि प्रतिद्वन्दवी को मृतक ने नुकसान पहुंचाया था. सूत्रों के अनुसार जांचकर्ता हत्यारों के इर्द गिर्द ही हैं? पुलिस का राज या खुलासा भी चौंकने वाला ही होगा. खैर, अब तक जिन जिन अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों या उनके घर वालों को पुलिस ने उठाया था वह सब सुरक्षित हैं?

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर