Jamshedpur : पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की लगातार दूसरी बार जीत, बनाये गए थे प्रभारी

SHARE:

 निर्मल कुमार धारा लगातार दूसरी बार बने विधायक

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इंदस विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमार धारा एक बार फिर इंदस विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। इंदस विधानसभा सीट पर भाजपा की इस महत्वपूर्ण जीत के पीछे जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पश्चिम बंगाल भाजपा ने लगातार दूसरी बार उन्हें इंदस विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया था। इस जिम्मेदारी के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पिछले कई महीनों से पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा क्षेत्र में रहकर संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटे रहे।

इस जीत पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इंदस विधानसभा के मतदाताओं के प्रति आभार जाताया है। उन्होंने कहा कि चुनावी अभियान के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क की प्रभावी रणनीति का परिणाम रहा कि भाजपा ने इंदस विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार विजय पताका फहराई है। उन्होंने इंदस विधानसभा की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से निर्मल कुमार धारा को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इंदस विधानसभा क्षेत्र विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर