फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के प्रखंड इलाके में सरकारी जमीन (भूखंड) पर लाखों का गोलमाल हो रहा है. चाहे वह लीज हो या सरकारी जमीन? नियम कानून को देखने वाले उत्तराधिकारी धनशक्ति लेकर मालामाल हो रहे है. एक स्कूल जमीन में कुछ दिन पहले प्रशासन ने कार्रवाई की थी. यह खबर हड़कंप मचाने वाली थी. तब थाना प्रभारी अलग थे और सीओ भी. नियम कानून की यहां धज्जियाँ उड़ रही हैं. स्कूल के आसपास शराब दुकान खोलना नियम के विरुद्ध है. इससे बस्तीवासी भी प्रताड़ित है. आसपास गाड़ी खड़ा करना और गुजरना भी स्थानीय लोगों के लिए आफत बनते जा रहा है?
राष्ट्रपति के आगमन पर स्टेशन से करनडीह तक लोगों को उजाड़ा गया था. आज सब वही भूखंड पर बसे हुए है. अतिक्रमण जोरों पर चल रहा है. अपनी जीविका चला रहे है. फतेह लाइव की यह खबर किसी की जीविका पर सवाल नहीं उठाती है, लेकिन इस बात को पुख्ता प्रमाण करती है कि खासमहल में जिस सरकारी मैदान को कुछ दिन पहले सरकारी जमीन घोषित कर विभाग ने बोर्ड लगाया था. उसे जड़ से उखाड़ दिया गया है. एक तथाकथित व्यक्ति जो सिंह से ऊपर भी बना हुआ है, वह आसपास किसी को नहीं भटकने देना चाहता है. स्थानीय नेता इसे अब सीओ को छोड़कर सरकार तक ले जाने का मन बना रहे हैं, मसलन शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं.
अगला खुलासा जल्द




