WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Nurse Day : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन, अंदर पढ़ें किसकी याद में शुरू हुआ नर्स दिवस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर की संस्था संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर फ्लेबोटोमी ट्रेनिंग सेंटर में किया गया। इस अवसर पर फ्लेबोटोमी कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों ने नर्सों के समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानपूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया तथा सभी ने मिलकर नर्सिंग सेवा के महत्व को याद किया।

शिक्षक सौमित्रा चक्रवर्ती ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ होती हैं। उनका त्याग, धैर्य और समर्पण हर मरीज को नई उम्मीद देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि समाज में नर्सों का योगदान हमेशा सम्मान और प्रेरणा का विषय रहेगा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम संस्था की संस्थापक मुनमून चक्रवर्ती की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी होती हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है।

इस अवसर पर डॉ. रंजन कृष्ण बोस भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सेवा, संवेदनशीलता और अनुशासन का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस विश्व प्रसिद्ध नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने आधुनिक नर्सिंग व्यवस्था की नींव रखी थी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर