झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रवक्ताओं एवं मीडिया टीम को काले ने दी बधाई और शुभकामनाएं
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ताओं, प्रदेश मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारियों को अमरप्रीत सिंह काले ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने अनुभवी, ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। यह नई टीम पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का कार्य करेगी।
अमरप्रीत सिंह काले ने झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं कर्मवीर सिंह को एक संतुलित, मजबूत और सक्षम टीम के गठन के लिए विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन नए आयाम स्थापित करेगा तथा जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी।
उन्होंने सभी नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों के सफल, प्रेरणादायी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम समर्पण, संवाद और संगठनात्मक क्षमता के बल पर भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि झारखंड भाजपा की नई मीडिया एवं प्रवक्ता टीम संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे।




