WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिष्टुपुर गुरुद्वारा में गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील एवं लंगर सेवा का आयोजन, कीर्तन दरबार में संगत हुई निहाल

SHARE:

 सिख स्त्री सहायक सत्संग सभा की पहल की संगत ने की सराहना

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित सिख स्त्री सहायक सत्संग सभा, बिष्टुपुर द्वारा आयोजित 40 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब पाठ का समापन सोमवार को श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब, जी टाउन बिष्टुपुर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान कीर्तनी जत्था के भाई मनमोहन सिंह जी ने गुरबाणी शब्द-कीर्तन का गायन कर संगत को आध्यात्मिक संदेश दिया। कीर्तन का आनंद लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में मत्था टेका।

राहगीरों को बांटा गया मीठा ठंडा जल और चना प्रसाद

धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत गुरुद्वारा परिसर में छबील लगाई गई, जहां संगत एवं राहगीरों के बीच ठंडा मीठा जल और चना प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

महिलाओं की सेवा भावना बनी मिसाल

सभा की महिलाओं द्वारा पहली बार छबील सेवा आयोजित किए जाने पर गुरुद्वारा बस्ती सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने इसकी सराहना की। लोगों ने कहा कि सिख समाज हमेशा से सेवा और मानवता की मिसाल रहा है तथा महिलाओं द्वारा इस प्रकार की धार्मिक एवं सामाजिक सेवा करना प्रेरणादायक है।

इन सदस्यों का रहा विशेष योगदान

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सभा की प्रधान बीबी बलविंदर कौर सिमरन, महासचिव अरविंदर कौर, सलाहकार कुलवंत कौर विर्क, परमिंदर कौर भामरा, रीमा कौर, हरजीत कौर विर्क, कुलदीप कौर भामरा, डिंपल कौर भाटिया, जसपाल कौर सहित सभा के सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से योगदान दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर