Breaking News
Sakchi Gurudwara : अमरप्रीत सिंह काले के नायक एवं प्रिय अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, नेता, पत्रकारों और आमजन ने दी श्रद्धांजलि Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Crop Loss: बिहार में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ी, 270 करोड़ की फसल बर्बाद! भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चले : सरयू राय

SHARE:

आरोप लगाएं तो प्रमाण भी दें अन्यथा माफी मांगें,  नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक छद्म वीडियो पत्रकार द्वारा विगत एक माह से उन पर अनर्गल आरोप लगाने के विरुद्ध बिष्टुपुर थाने में सिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि उक्त छद्म पत्रकार उन पर नाना प्रकार के आधारहीन आरोप लगा रहा है, उनकी तस्वीर दिखाकर अवांछित विषय से जोड़ रहा है।

यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि पहले वह परोक्ष रूप से उन्हें लक्षित करता था। गत कुछ दिनों से वह ग़लत, तथ्यहीन एवं अधकचरी जानकारी के आधार पर उन पर सीधा हमला करने लगा है। कुछ दिनों तक वह इस ओर से आँखें मूँदे रहे। जब उसने हद पार कर दी तो उन्होंने इसके विरुद्ध जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरयू राय ने कहा कि थाना छद्म पत्रकार से उसके कहे का सबूत मांगे अन्यथा उस पर बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत जानबूझकर चरित्र हनन करने और झूठ-फ़रेब प्रसारित करने का षड्यंत्र करने के आरोप में आपराधिक मुकदमा चलाए।

राय ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी ने उनके विरुद्ध अनर्गल आरोप लगाया हो। पहले भी निहित स्वार्थ में और राजनीतिक कारणों से कई बार ऐसा हुआ है। वह जब भी भ्रष्टाचार और अनियमितता का गंभीर मामला जनहित में उठाते हैं, तब-तब ऐसे मामलों में संलिप्त लोग किसी शिखंडी को आगे कर अनर्गल एवं तथ्यहीन बयान दिलाते हैं। वह जब प्रमाण मांगते हैं तो ये चुप्पी साध लेते हैं। न्यायालय जाता हूं तो सजा पाते हैं या अपनी वेबसाइट हाईजैक होने की दलील पेश करते हैं।

राय ने ऐसे सभी लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि आरोप ज़रूर लगाइए पर सुबूत भी दीजिए। सुबूत नहीं है तो गलतबयानी के लिए माफ़ी मांगिए अन्यथा अदालती कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहिए।

सरयू राय ने कहा कि जिसके दामन में दाग हो, जिसने ब्लैकमेल होने लायक कोई काम किया हो, जिसने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित की हो, जिसने मंत्री-विधायक रहते भ्रष्टाचार किया हो वह ऐसे ब्लैकमेलरों से दब सकता है। मेरे साथ ऐसी बेहुदगी करने का षड्यंत्र करने वालों को मैं सबक सिखाता हूँ। मेरे विरुद्ध अपमानजनक रील बनाने और दिखाने की हिमाकत करने वाले प्रियांशु झा नामक इस व्यक्ति को मैं चुनौती देता हूँ कि वह सुबूत के साथ सामने आए अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर