फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में सौंदर्य और फैशन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के उद्देश्य से आगामी 30 जून 2026 को एक भव्य “ब्यूटी सेमिनार” का आयोजन गोलमुरी के होटल विवांता में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक शिखा कुंडु और मुख्य वक्ता सत्यजीत सिंह राजपूत ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी ट्रेंड्स, एडवांस स्किन केयर, ब्राइडल मेकअप तकनीक और हेयर स्टाइलिंग से रूबरू कराना है। इसके साथ ही, यह सेमिनार महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
ये होगा सेमिनार का मुख्य आकर्षण
सेलिब्रिटी ट्रेनर्स: इस सेमिनार में देश के नामचीन ब्यूटी और मेकअप एक्सपर्ट्स साइरस मैथु शिरकत करेंगे, जो लाइव मास्टरक्लास और व्यावहारिक प्रशिक्षण (Practical Training) देंगे।
लेटेस्ट ट्रेंड्स: एडवांस एयरब्रश मेकअप, इंटरनेशनल स्टाइल और आधुनिक स्किन ट्रीटमेंट्स का लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन होगा।
प्रमाण पत्र: सेमिनार में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को से स प्रोडक्शन की ओर से सर्टिफिकेट और अचीवर्स अवार्ड भी दिए जाएंगे।
शिखा कुंडु ने बताया कि इस सेमिनार के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और सीमित सीटें ही उपलब्ध हैं। फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग या इसमें करियर बनाने के इच्छुक युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सुदीपा चट्टोराज ,राखी भूषण, मेनका गोप, ज्योति दास, नीलिमा दास, नेहा दस , अन्य सहयोगियों उपस्थित थे।
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें। आयोजक-शिखा कुंडु – 7004682772 और सत्यजीत सिंह राजपूत-9709964656.




