Jamshedpur : कारगिल के रणबांकुरों को गोलमुरी शहीद स्थल पर नमन, वीर जवानों के बलिदान को किया याद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर देश के वीर अमर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान चरणजीत कौर भाटिया, शक्ति सिंह, विवेक शर्मा, शांतनु एवं संगीता देवी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया।

इस अवसर पर मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की महिला जिला अध्यक्ष एवं झामुमो नेत्री चरणजीत कौर भाटिया ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करती रहेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना रहा तथा भारत माता के जयघोष के साथ वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें