Jamshedpur : भाजपा का बूथ फोकस मिशन शुरू, 1 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष संगठनात्मक अभियान

SHARE:

गुरु पूर्णिमा से ‘समरसता संकल्प अभियान’ की होगी शुरुआत, जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन ने आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर बहरागोड़ा एवं घाटशिला विधानसभा में सोमवार को अहम बैठक की। दोनों बैठकों में जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 1 अगस्त से 16 अगस्त तक बूथ स्तर पर विशेष संगठनात्मक अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बहरागोड़ा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा ने की, जबकि घाटशिला में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने की। बैठक में जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मंडल प्रवासी सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा बूथ समितियों के गठन और पुनर्गठन का कार्य पूरा करेंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 तक “समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, शाम को प्रमुख मंदिरों में ‘दीप समरस अभियान’ तथा 9 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने मंडल अध्यक्षों को सांकेतिक रूप से राष्ट्रीय तिरंगा भी सौंपा।

बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से SIR गणना प्रपत्र जमा कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा पूरी होने में केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ लोगों का सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक प्रपत्र समय पर जमा हो सकें।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, वरिष्ठ नेत्री डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, गीता मुर्मू, राहुल पाण्डेय, गौर चंद्र पात्र, कृष्णा शर्मा, चांदना मुर्मू, कृष्णा पाल सहित जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, प्रवासी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी दिनेश कुमार बोले…

“गुरु पूर्णिमा से शुरू होने वाला समरसता संकल्प अभियान सामाजिक समरसता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।”

— दिनेश कुमार, जिला प्रभारी, भाजपा पूर्वी सिंहभूम

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें