23 अगस्त को तुलसी जयंती समापन समारोह में विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत हुई निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाले तुलसी जयंती समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर की छात्रा आराध्या सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी लेखन प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के कई विद्यार्थियों ने द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने, साहित्यिक अभिरुचि विकसित करने तथा लेखन कौशल को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
विजेताओं की देखें सूची
🥇 प्रथम पुरस्कार
आराध्या सिन्हा – रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर
🥈 द्वितीय पुरस्कार
वर्षा लोहार – डी.ए.वी. कन्या उच्च विद्यालय
खुशी कौर – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा
स्नेहा कुमार (कक्षा 10) – ए.आई.डब्ल्यू.सी. एकेडमी फॉर एक्सीलेंस, बारीडीह
🥉 तृतीय पुरस्कार
स्वर्णा शर्मा (कक्षा 9) – आर.वी.एस. अकादमी, मानगो
प्रतिमा रानी नंदन (कक्षा 8) – रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर
सुमन कुमारी रजक – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा
🏅 प्रोत्साहन पुरस्कार
तनिया खातून – डी.ए.वी. कन्या उच्च विद्यालय, सोनारी
आराध्या सृष्टि (कक्षा 8-सी) – मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, साकची
इकरा – केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस
सुस्मिता दत्ता – जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह
अंत में तुलसी भवन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के उत्साह और हिंदी साहित्य के प्रति उनके लगाव की सराहना की।










