JPS : स्पिक मैके के अंतर्गत ओडिसी गोतीपुआ नृत्य कार्यक्रम का सफल आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (प्राथमिक शाखा) में स्पिक मैके (SPIC MACAY) के तत्वावधान में ओडिसी गोतीपुआ नृत्य एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित एक प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शास्त्रीय कला एवं परंपराओं से परिचित कराना तथा उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान एवं जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार गुरु विजय कुमार साहू, गुरु राहुल बाल, कुणाल प्रधान एवं उनकी गोतीपुआ नृत्य टीम ने अपनी मनोहारी, ऊर्जावान एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने उत्कृष्ट नृत्य का परचम जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में लहराते हुए गोतीपुआ टीम ने अपनी अनुपम कला, अद्‌भुत तालमेल और आकर्षक प्रस्तुति से उपस्थित वि‌द्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों की खूब सराहना बटोरी। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत, ओडिसी गोतीपुआ नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं की गरिमा से परिचित कराया तथा उन्हें भारतीय संस्कृति की जड़ों के और भी निकट ले गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता अग्रवाल ने कलाकारों एवं स्पिक मैके की पूरी टीम का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम वि‌द्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्पिक मैके की रीजनल कोऑर्डिनेटर श्रीमती भारती बनर्जी के अथक प्रयास एवं सतत सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समर्पित प्रयासों से ही यह प्रेरणादायी कार्यक्रम वि‌द्यालय में आयोजित हो सका। विद्यालय परिवार ने उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही, स्पिक मैके के सीनियर मेंबर श्री रंजीत गाबरी के सहयोग की भी विद्यालय परिवार ने सराहना करते हुए उनका हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, कलाकारों, स्पिक मैके टीम, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें