Jamshedpur : डेंगू के खिलाफ डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की मुहिम, नुक्कड़ नाटक और जनसंपर्क से लोगों को किया जागरूक

SHARE:

टाटा स्टील यूआईएसएल के सहयोग से चला व्यापक अभियान, विद्यार्थियों ने स्कूलों से लेकर घर-घर पहुंचाकर दिया स्वच्छता और बचाव का संदेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर: डेंगू जैसी मौसमी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने सामुदायिक सेवा कार्यक्रम के तहत टाटा स्टील यूआईएसएल के सहयोग से व्यापक डेंगू जागरूकता अभियान चलाया। कई चरणों में आयोजित इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को डेंगू के कारण, लक्षण, बचाव एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अभियान की शुरुआत कॉलेज परिसर में आयोजित जागरूकता सत्र से हुई, जहां टाटा स्टील यूआईएसएल के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को डेंगू फैलने के कारणों, इसके लक्षणों, रोकथाम के उपायों तथा समय पर उपचार की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने जलजमाव रोकने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद टाटा स्टील यूआईएसएल एवं डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त प्रयास से टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल में डेंगू जागरूकता पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता अपनाने तथा डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों का संदेश दिया गया।

अभियान के अगले चरण में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने डेंगू से बचाव, जलजमाव रोकने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उपायों की जानकारी दी।

वहीं, बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपने-अपने इंटर्नशिप विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों को डेंगू के लक्षणों, संक्रमण से बचने के उपायों और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।

अभियान के अंतिम चरण में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने गोलपहाड़ी मंदिर स्थित प्राथमिक विद्यालय में डेंगू जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा जुगसलाई क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया गया।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना भी संस्थान की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को समाज के बीच जाकर जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इस अभियान को सफल बनाने में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सहसचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, डॉ. मीनाक्षी चौधरी एवं नेहा कुमारी का विशेष योगदान और सक्रिय सहयोग रहा।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें