Breaking News
Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Politics : सुधा गुप्ता की अपील पर महिला कांग्रेस ने सरयू राय के खिलाफ आंदोलन लिया वापस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय द्वारा मेयर सुधा गुप्ता पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रस्तावित महिला कांग्रेस का आंदोलन मेयर सुधा गुप्ता की अपील के बाद वापस ले लिया गया। इसके साथ ही इस विवाद का फिलहाल पटाक्षेप हो गया।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि धरना कार्यक्रम के बाद विधायक सरयू राय की टिप्पणी न केवल मेयर सुधा गुप्ता बल्कि महिला नेतृत्व और समस्त महिलाओं के सम्मान के खिलाफ थी। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस प्रकार की टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नलिनी सिन्हा ने बताया कि महिला कांग्रेस इस मामले को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला आयोग तक ले जाने के साथ-साथ पूरे जमशेदपुर में अभियान चलाने की तैयारी कर रही थी। हालांकि, मेयर सुधा गुप्ता ने स्वयं हस्तक्षेप करते हुए आग्रह किया कि विधायक सरयू राय वरिष्ठ और अभिभावक तुल्य हैं तथा संभव है कि उनसे यह टिप्पणी अनजाने में हुई हो। उन्होंने विवाद को यहीं समाप्त करने की अपील की।

मेयर की इस भावनात्मक अपील का सम्मान करते हुए महिला कांग्रेस ने अपना प्रस्तावित आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। हालांकि संगठन ने विधायक सरयू राय से भविष्य में महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखते हुए इस प्रकार की टिप्पणियों से बचने का आग्रह किया।

महिला कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि धरना के दौरान मेयर सुधा गुप्ता स्वयं धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक सरयू राय को प्रणाम किया था तथा सभी के लिए पानी और लड्डू की व्यवस्था कराई थी, जो राजनीतिक शालीनता और संस्कार का परिचायक है।

प्रेस वार्ता में नलिनी सिन्हा के अलावा शिल्पी चक्रवर्ती, कल्पना सेन, अपर्णा गुहा, रजनी बंसल, रीता शर्मा, श्रबनी भट्टाचार्य, सुनीता तिर्की, कंचन देवी सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थीं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर