Breaking News
Viral Crime : जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा Political Prediction: सम्राट चौधरी की कुर्सी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘शीर्ष नेतृत्व और आपकी कृपा रहेगी, तब तक कोई नहीं हटा सकता’ Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में निजी खर्च से झरना मिश्रा ने पानी टंकी पंप हाउस की सफाई शुरू कराई, वर्षों बाद हट रही गंदगी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–1 स्थित पानी टंकी पंप हाउस परिसर में वर्षों से फैली गंदगी, झाड़-झंखाड़ और जहरीले जीव-जंतुओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से सफाई अभियान शुरू कराया। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सफाई अभियान में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, कुमार विशाल तथा पंप हाउस के ऑपरेटर राम सिंह ने भी सहयोग किया।

बताया गया कि लंबे समय से पंप हाउस परिसर की समुचित सफाई नहीं होने के कारण वहां घनी झाड़ियां और छोटे-बड़े पेड़ उग आए थे। इसके चलते सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा लगातार बढ़ रहा था। इससे पंप हाउस में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो झरना मिश्रा ने स्वयं पहल करते हुए अपने निजी खर्च से मजदूर लगाकर सफाई कार्य शुरू कराया। अभियान के तहत झाड़ियों, छोटे-बड़े पेड़ों और कचरे को हटाकर पूरे परिसर को साफ एवं सुरक्षित बनाया जा रहा है।

सफाई अभियान शुरू होने के बाद पंप हाउस परिसर में कार्यरत कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने झरना मिश्रा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि यह कार्य काफी पहले हो जाना चाहिए था। जनप्रतिनिधि द्वारा अपने निजी खर्च से कराया जा रहा यह अभियान समाजसेवा और जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार नियमित साफ-सफाई होती रहेगी, जिससे पानी टंकी पंप हाउस परिसर स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर