Breaking News
Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

शादी के दबाव से परेशान होकर की हत्या, महिला का शव नहर में फेंका; परसुडीह पुलिस ने आरोपी को दबोचा

SHARE:

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह नहर में 26 जुलाई को मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी दासमत बास्के (निवासी छोटा बांदुआ, थाना पोटका) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

 

सिटी एसपी ललित मीणा ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 26 जुलाई की सुबह करीब 8:20 बजे सूचना मिली थी कि कलियाडीह नहर में एक महिला का शव पानी में तैर रहा है। सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतका की पहचान किरण देवी (45), पति सुंदर प्रसाद, निवासी जुगसलाई बंगालीपाड़ा, राम मंदिर के समीप के रूप में हुई। मृतका के पुत्र घनश्याम सिंह ने शव की पहचान करते हुए पुलिस को लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर यूडी केस दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य उपलब्ध जानकारियों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस का संदेह दासमत बास्के पर गया। इसके बाद 1 अगस्त को परसुडीह थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238(ए) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मृतका उससे शादी करने की जिद कर रही थी। इसी विवाद के चलते उसने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने और मामले को दुर्घटना या आत्महत्या का रूप देने की नीयत से उसने शव को कलियाडीह नहर में फेंक दिया।

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किए हैं। इनमें घटना में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी (नंबर JH05EF-3277), एक काला टी-शर्ट, गुलाबी रंग का बैग तथा बैंगनी रंग का छींटदार ट्राउजर शामिल है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि मामले में और साक्ष्य जुटाए जा सकें।

 

फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी पूछताछ की जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर