Breaking News
Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में 6 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत का मामला, अंदर पढ़ें

SHARE:

 आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सामाजिक संगठनों का पुलिस पर दबाव, डीएसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत के मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। सोमवार को शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार से मुलाकात कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए डीएसपी सुमित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करने वाले 50 वर्षीय आरोपी कुंदन शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता जताई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सरदार शैलेंद्र सिंह ने डीएसपी को मामले की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि मासूम बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार का कानून पर विश्वास मजबूत होगा और समाज में भी स्पष्ट संदेश जाएगा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार ने संबंधित अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी के विरुद्ध कानून के अनुरूप सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा बागबेड़ा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलनी सिन्हा, सलूट तिरंगा के अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, सामाजिक संस्था समर्पण की सचिव कुमुद शर्मा, उषा शर्मा, मनीषा शर्मा, स्वराज कलसी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर