Tatanagar Station : साउथ बिहार एक्सप्रेस से चोरी मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई; CCTV फुटेज से हुई संदिग्ध की पहचान, 70 हजार रुपये का Samsung मोबाइल बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF टाटानगर और GRP टाटानगर की संयुक्त टीम ने साउथ बिहार एक्सप्रेस से चोरी हुए करीब 70 हजार रुपये मूल्य के Samsung मोबाइल को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार 7 अगस्त 2026 की रात RPF टाटा और GRP टाटा की संयुक्त टीम मंडल सुरक्षा आयुक्त, RPF चक्रधरपुर मंडल एवं रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में गश्ती और चेकिंग कर रही थी।

AC कोच से मोबाइल चोरी की मिली सूचना

गश्ती के दौरान टीम को सूचना मिली कि साउथ बिहार एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच से एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया है। चोरी गए Samsung मोबाइल की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई।

सूचना मिलते ही RPF टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई।

प्लेटफार्म 4/5 से पकड़ा गया आरोपी

CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की गई। कुछ समय बाद उसे टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4/5 से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया Samsung मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरुल शेख (27 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया है।

आरोपी को रेल थाना टाटानगर को सौंपा

RPF टीम ने बरामद मोबाइल और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर (GRP) के सुपुर्द कर दिया।

ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई

पूरी कार्रवाई पोस्ट कमांडर, रेलवे सुरक्षा बल टाटानगर एवं GRP थाना प्रभारी की देखरेख में RPF के ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई। अभियान में RPF और GRP के जवान शामिल रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर