Jamshedpur : उत्कल एसोसिएशन चुनाव आज, 25 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए होगा मतदान

SHARE:

चुनाव पदाधिकारी अश्विनी माथन ने कहा- शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित चुनाव के लिए तैयारियां पूरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में उत्कल एसोसिएशन 2026 का चुनाव आज रविवार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। चुनाव पदाधिकारी अश्विनी माथन ने कहा कि चुनाव को लेकर जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रशासन के सहयोग से मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
मतदान को लेकर लाई गई मतपेटी

चुनाव कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुबह 10 बजे सभी प्रत्याशियों को आईडी कार्ड, सैंपल बैलेट पत्र एवं फूड कूपन का वितरण किया गया। साथ ही सभी मतदाताओं से अपील की गई कि वे सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

अश्विनी माथन ने जिला प्रशासन की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि चुनाव में कुल 25 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान होगा। मतदान के बाद नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य अपने बीच से अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

चुनाव के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है और कुल 25 मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं से मतदान के लिए आधार कार्ड अथवा कोई अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाने की अपील की गई है। मतदान से संबंधित किसी प्रकार की सहायता के लिए मतदाता वोटर हेल्पलाइन नंबर 7903485843 पर संपर्क कर सकते हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर