Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो को सीजीपीसी ने सिख समुदाय की ओर से दी श्रद्धांजलि

SHARE:

बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस के पास प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहादत को किया नमन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) की ओर से सिख समुदाय ने बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के पास स्थापित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड और यहां की जनता के अधिकारों एवं सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का जीवन, विचार और संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। चेयरमैन गुरमीत सिंह ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, सीनियर मीत प्रधान सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, ट्रस्टी रणजीत सिंह, प्रधान सतबीर सिंह, नौजवान सभा प्रधान रणजीत सिंह, ज्ञानी कुलदीप सिंह, तेजपाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर