ऑपरेशन नार्कोस के तहत रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कार्रवाई, आरोपी को रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द किया गया
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
टाटानगर रेलवे स्टेशन में मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ/चक्रधरपुर एवं रेल एसपी, जमशेदपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएफ और जीआरपी टाटा की संयुक्त टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 की रात आरपीएफ टाटा और जीआरपी टाटा की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गांजा तस्करी के संदेह में एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 6 किलो गांजा बरामद किया गया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नरेंद्र सिंह (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह औरंगाबाद, बिहार का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद गांजा को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ के अनुसार, यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत की गई। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई गई है।
रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई से रेलवे मार्ग के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
















