बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी होंगी विशेष अतिथि, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर शहर में आगामी 23 अगस्त 2026 को Global Pride of India Award 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। The Global Business की ओर से आयोजित इस विशेष अवॉर्ड शो में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों, उद्यमियों, बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
हुमा कुरैशी की विशेष मौजूदगी होगी आकर्षण
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की विशेष उपस्थिति होगी। Gangs of Wasseypur और Jolly LLB 2 जैसी चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली हुमा कुरैशी हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
आयोजकों के अनुसार, वह अपनी आगामी फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म में वह यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगी।
विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
आयोजक मिक्कू सिंह, सचिन कुमार एवं अविनाश सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि Global Pride of India Award 2026 का मुख्य उद्देश्य अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत और उपलब्धियों के माध्यम से पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना है।
उन्होंने बताया कि समारोह में बिजनेस, एंटरप्रेन्योरशिप, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कला एवं मनोरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन के माध्यम से प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ युवाओं और नई पीढ़ी को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों में जुटी टीम
कार्यक्रम की तैयारियों में Core Organising Team की महत्वपूर्ण भूमिका है। आशा सिंह, अमित वर्मा, हर्ष सिंह, कशिश कुमारी, देबारती बैद्या, अभिषेक, आरफिन अशरफ एवं बसंत दास सहित पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
एक नजर में नीचे प्राप्त करें कार्यक्रम की पूरी जानकारी
कार्यक्रम: Global Pride of India Award 2026
दिनांक: 23 अगस्त 2026
स्थान: जमशेदपुर
आयोजक: The Global Business
विशेष अतिथि: हुमा कुरैशी, बॉलीवुड अभिनेत्री
आयोजक: मिक्कू सिंह, सचिन कुमार एवं अविनाश सिंह
संपर्क: 7070724666, 6200962850















