Breaking News
Jamshedpur : आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने डीसी से लगाई गुहार Jamshedpur : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चुनाव में सिविल सर्जन का दखल! ‘कृपाप्राप्त’ एमपीडब्ल्यू के समर्थन में स्वास्थ्य सेवा छोड़ प्रचार में जुटे ‘मैनेजर’, देखें – Video Adityapur : निखिल हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, देखें – Video Jamshedpur : गोवा से केरल और झारखंड तक के जायकों का संगम बनेगा टेल्को का कार्तिक मेला Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लोयोला स्कूल का क्लाइडोस्कोप 2026 संपन्न, लोयोला टेल्को बना ओवरऑल चैंपियन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर की ओर से आयोजित वार्षिक अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता ‘क्लाइडोस्कोप 2026’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘नेचर नर्चर’ यानी प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन रही। प्रतियोगिता में शहर के 23 स्कूलों के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

किंडरगार्टन से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आयु-वर्गों के अनुरूप प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें फैंसी ड्रेस, आदिवासी नृत्य, ‘प्रकृति का रंग पट्ट’, ‘नेचर सिम्फनी’, कक्षा 4 के विद्यार्थियों के लिए ‘प्रकृति की स्वर लहरी’ तथा ‘प्रकृति नुक्कड़ नाटक’ प्रमुख रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उद्घाटन समारोह में लोयोला स्कूल के रेक्टर फादर माइकल थानाराज, एस.जे. एवं मुख्य अतिथि डॉ. विनिता सिंह, जनरल मैनेजर (मेडिकल सर्विसेज), टाटा मेन हॉस्पिटल उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस, एस.जे. ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रकृति के संरक्षण और उसके प्रति जिम्मेदारी पर जोर दिया।

समापन समारोह में फादर जोशी, एस.जे., प्रोविंशियल के सलाहकार ने विजेता विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान किए।प्रतियोगिता में लोयोला स्कूल, टेल्को ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। लिटिल फ्लावर स्कूल प्रथम रनर-अप तथा विद्या भारती चिन्मया विद्यालय द्वितीय रनर-अप रहा। कार्यक्रम का समापन जूनियर सेक्शन की प्रिंसिपल विनिता एफ. एक्का के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर