फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के टेल्को स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी, हिल टॉप स्कूल एरिया, क्रॉस रोड नंबर-17, टेल्को कॉलोनी की आवश्यक बैठक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की।
बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा की तैयारियों, साफ-सफाई, सुरक्षा, व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक विषयों पर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।
बैठक के दौरान कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से अपना लिखित इस्तीफा सौंपा। कमेटी ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से रतन सिंह को नया अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं प्रेम कुमार सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कमेटी से जुड़े सभी पूर्व सदस्य एवं पदाधिकारी पूर्व की भांति अपने पदों पर बने रहेंगे और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। कमेटी ने आपसी एकता, भाईचारे और सामूहिक सहयोग के साथ आगामी दुर्गा पूजा को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष रतन सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कमेटी के सदस्यों के सहयोग और क्षेत्रवासियों की सहभागिता से इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन और भी बेहतर एवं भव्य तरीके से किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से राजीव सिंह, एसके शर्मा, भूपेंद्र, मनोज प्रसाद, निशांत उर्फ मिट्ठू, जीके शर्मा, राकेश सिंह, धीरज चौधरी, सुभाष शर्मा, बृज किशोर सिंह, भारत चौधरी, विजय कुमार सिंह, हरदीप कुमार, आरबी सिंह, सूबेदार सिंह, अमित सिंह, सुमित कुमार सिंह, अशोक सिंह, गौतम सिंह सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।









































