WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Petrol Attack: पेट्रोल छिड़का, फिर लगा दी आग! मायके में पत्नी की चीख से मचा हड़कंप, इलाज के दौरान मौत

SHARE:


घरेलू विवाद के बाद 25 वर्षीय शनिचरिया देवी को जलाने का आरोप, वारदात के बाद पति फरार

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शुरू की तलाश

फतेह लाइव, रिपाेर्टर। 

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चंदनगढ़िया गांव में शनिवार की देर शाम घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित पति फरार है। मृतका की पहचान चंदनगढ़िया गांव निवासी शनिचरिया देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपित पति अर्जुन राय शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गन्दरकपुर गांव का रहने वाला बताया गया है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शादी के एक साल बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शनिचरिया देवी और अर्जुन राय की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के लगभग एक साल बाद दोनों के बीच घरेलू मामलों को लेकर अक्सर विवाद होने लगा था। पति के व्यवहार से परेशान होकर शनिचरिया कुछ दिन पहले अपने मायके चंदनगढ़िया आ गई थी। शनिवार की सुबह अर्जुन राय भी पत्नी के मायके पहुंच गया। दोपहर में शनिचरिया के पिता और भाई किशन राय किसी रिश्तेदार के घर चले गए। घर में उस समय शनिचरिया और उसका पति ही मौजूद थे।

घर में अकेले थे पति-पत्नी, फिर मच गई चीख-पुकार

देर शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान अर्जुन राय ने घर में रखे पेट्रोल को पत्नी के शरीर पर डाल दिया और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी शनिचरिया की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने घटना की सूचना उसके पिता और भाई को दी। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी शनिचरिया को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट सदर अस्पताल ले गए।

दो घंटे इलाज के बाद जिंदगी की जंग हारी

अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। करीब दो घंटे के उपचार के बाद शनिचरिया देवी ने दम तोड़ दिया। बहन की मौत के बाद भाई किशन राय शिकारीपाड़ा थाना पहुंचा और पति अर्जुन राय को घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पति के खिलाफ हत्या का केस, गिरफ्तारी के लिए दबिश

शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। भाई के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से अर्जुन राय फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे घरेलू विवाद के अलावा कोई अन्य वजह थी या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर