Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : Golmuri Club Bonus 2026 – कर्मचारियों को 17.5% बोनस, अधिकतम 57,660 रुपये

SHARE:

न्यूनतम 24,436 रुपये बोनस मिलेगा, इसी सप्ताह होगा भुगतान

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए इस वर्ष का बोनस समझौता सोमवार को कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन और गोलमुरी क्लब प्रबंधन के बीच संपन्न हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों को 17.5 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। बोनस की राशि न्यूनतम 24,436 रुपये और अधिकतम 57,660 रुपये निर्धारित की गई है। प्रबंधन के अनुसार बोनस का भुगतान इसी सप्ताह कर दिया जाएगा।

बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती, सेक्रेटरी राजेश रोशन, जॉइंट सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह, ट्रेजर वीरेंद्र कुमार, विशाल कुमार और दीपक वर्गिस ने हस्ताक्षर किए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, कार्यवाहक अध्यक्ष बी.के. डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर गगन सिंह, राजेश पाठक और राजू नाग ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

क्लब के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग पर जोर

समझौते के दौरान यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और क्लब अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती ने कर्मचारियों एवं प्रबंधन को संबोधित किया। दोनों ने क्लब को आगे बढ़ाने के लिए प्रबंधन, यूनियन और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक सहयोग के साथ काम करने पर जोर दिया।

राकेश्वर पांडे ने कहा कि पिछले वर्षों में क्लब में लगातार विकास और सुधार के कार्य हुए हैं। वर्तमान में भी क्लब के सौंदर्यीकरण का काम जारी है, जिसका लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों को आगे भी जारी रखा जाना चाहिए, ताकि क्लब के साथ-साथ कर्मचारियों की भी प्रगति हो सके। धन्यवाद ज्ञापन के बाद बोनस समझौता संपन्न हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर