WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ने मनाया NSS दिवस

SHARE:

विशेष प्रार्थना सभा, विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग और स्वच्छता अभियान में स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज में गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में NSS दिवस 2026 का आयोजन विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता गतिविधियों के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना रहा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें NSS दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विचारों एवं सुझावों को प्रोत्साहित किया गया।

NSS दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा, अनुशासन, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का मूल संदेश “Not Me But You” (मैं नहीं, आप) रहा, जो NSS की सेवा, त्याग और सामुदायिक हित की भावना को प्रतिबिंबित करता है।

महाविद्यालय परिवार ने NSS स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में इसी उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव, सह-सचिव, प्राचार्या, उप-प्राचार्या, NSS कार्यक्रम पदाधिकारी (P.O.), सभी शिक्षकगण एवं सहायक कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, सहयोग और सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर