WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में हिंदी दिवस और दिनकर जयंती पर साहित्यिक आयोजन

SHARE:

काव्य-पाठ के जरिए विद्यार्थियों ने राष्ट्रकवि दिनकर की साहित्यिक विरासत को किया याद

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-I एवं लिटरेरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, साहित्यिक रुचि तथा राष्ट्रकवि दिनकर के साहित्य एवं विचारों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने कहा कि दिनकर जनचेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के अद्वितीय कवि थे। उनकी ओजस्वी रचनाएं आज भी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, शौर्य और आत्मगौरव की भावना का संचार करती हैं।

कार्यक्रम का संचालन करीना कुमारी ने किया। नीतू महतो ने हिंदी दिवस तथा दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने काव्य-पाठ भी प्रस्तुत किया। प्रिया सिंह, पिंकी सोरेन, अर्चना महतो, फूल कुमारी मुर्मू, राजा डोंगरे और करीना कुमारी ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को साहित्यिक एवं भावपूर्ण बनाया।

कार्यक्रम के अंत में निशु कुमारी उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और साहित्य के साथ राष्ट्रकवि दिनकर की रचनात्मक विरासत से जुड़ने का अवसर मिला। इस अवसर पर कॉलेज की सचिव प्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, मेंटर डॉ. जूही समर्पिता सहित सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर