WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लुआवासा पुलिया की जर्जर हालत पर बंटी सिंह चिंतित, 30 सितंबर से RCC मरम्मत का निर्णय

SHARE:

जनसहयोग से तत्काल मरम्मतीकरण की पहल, स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन से तकनीकी कार्रवाई की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र गोविंदपुर लुआवासा पुलिया की जर्जर स्थिति को लेकर समाजसेवी सह मजदूर नेता बंटी सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने जनहित में पुलिया पर तत्काल RCC कार्य कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 23 सितंबर को पुलिया के मरम्मतीकरण की अनुमति सह सूचना पत्र उपायुक्त कार्यालय में दिया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बंटी सिंह ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने लुआवासा पुलिया का निरीक्षण किया था, जहां पुलिया की स्थिति जर्जर पाई गई। उन्होंने कहा कि पुलिया से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में इसकी जर्जर स्थिति दुर्घटना का कारण बन सकती है।

उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा नजदीक है और पर्व के दौरान क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए समय रहते आवश्यक मरम्मतीकरण जरूरी है। बंटी सिंह के अनुसार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी कई बार जनहित में पहल का आग्रह किया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रिया और स्थायी मरम्मतीकरण में समय लग सकता है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जनसहयोग एवं अपने स्तर से 30 सितंबर 2026 से पुलिया पर प्रबलित सीमेंट कंक्रीट (RCC) बिछाने का कार्य कराने का निर्णय लिया है।

बंटी सिंह ने स्पष्ट किया कि यह पहल किसी विभाग या प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि संभावित दुर्घटना को रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा में सहयोग के लिए की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण कराकर पुलिया का स्थायी एवं तकनीकी रूप से उचित मरम्मतीकरण कराने की मांग की।

आजसू ने किया पहल का समर्थन

आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना ही जनसेवा की भावना है। उन्होंने बंटी सिंह की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि आजसू पार्टी जनहित में जनसेवा करने वाले लोगों का सहयोग करती रहेगी।

अप्पू तिवारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जनसरोकारों की अनदेखी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा तक कार्रवाई के लिए मीडिया के माध्यम से बात रखी गई थी। उन्होंने बंटी सिंह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बंटी सिंह के साथ आजसू नेता अप्पू तिवारी, अविनाश झा, आदित्य चौहान, राकेश सिंह, परवीन सिंह, साकेत गर्ग, सतीश राय, विवेक शर्मा, रोहित चौधरी, आशु समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर