WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.5% बोनस, 28 कर्मियों में बंटेंगे ₹13.60 लाख

SHARE:

अधिकतम ₹68,451 और न्यूनतम ₹45,246 बोनस राशि, 1 अक्टूबर तक बैंक खातों में पहुंच जाएगी बोनस की राशि

ग्रेड रिवीजन के कारण बढ़ गया बेसिक, प्रतिशत कम होने पर भी मिली अधिक राशि

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 का बोनस घोषित कर दिया गया है। यूनियन कर्मचारियों को इस वर्ष 17.5 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस से यूनियन के कुल 28 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कर्मचारियों के बीच कुल 13.60 लाख रुपये की राशि वितरित की जाएगी।

गुरुवार शाम यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में महामंत्री सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी से टेलीफोन पर बातचीत कर उनकी स्वीकृति ली। अध्यक्ष के शहर से बाहर होने के कारण उनकी सहमति के बाद कर्मचारियों के बीच बोनस की घोषणा की गई। बैठक में सहायक सचिव नितेश राज भी मौजूद थे।

इस वर्ष बोनस के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 68,451.60 रुपये और न्यूनतम 45,246.93 रुपये मिलेंगे। बोनस की राशि 1 अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

बोनस की घोषणा के बाद यूनियन कर्मचारियों ने अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, सहायक सचिव नितेश राज सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

पिछले साल 18.5% था बोनस

वर्ष 2025 में टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 18.5 प्रतिशत बोनस दिया गया था। उस वर्ष कुल 12,47,994.44 रुपये बोनस राशि के रूप में वितरित की गई थी। इस वर्ष बोनस प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत कम है, लेकिन कुल वितरण राशि बढ़कर 13.60 लाख रुपये हो गई है। आपको बता दें कि ग्रेड रिवीजन के कारण राशि का आंकड़ा बढ़ गया है और प्रतिशत कम हो गया है, लेकिन फिर भी बोनस राशि अधिक मिल रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर