WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Unique Marriage: 60 साल के पिंकू सिंह को 23 साल की वर्षा से हुआ प्यार, 37 साल का उम्र का फासला मिटाकर मंदिर में रचाई शादी

SHARE:

10 साल से अकेले रह रहे थे पिंकू, वर्षा भी पति से अलग रह रही थी; दोनों ने एक-दूसरे का साथ चुना, शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फतेह लाइव, रिपाेर्टर। 

बिहार के लखीसराय में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। रामपुर गांव निवासी 60 वर्षीय पिंकू सिंह ने 23 वर्षीय वर्षा रानी के साथ शादी रचा ली। दोनों की उम्र में करीब 37 साल का अंतर है। मंदिर में हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जाता है कि पिंकू सिंह किसान हैं और खेतों में मजदूरी कर अपना जीवन चलाते हैं। करीब 10 साल पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थीं। उनके बच्चे भी उनके साथ नहीं रहते हैं। इसके बाद पिंकू गांव में अकेले रह रहे थे।

इसी दौरान वर्षा रानी की पिंकू से पहचान बढ़ी। बताया गया कि वर्षा उनके घर सहायता के लिए आती थी। समय के साथ दोनों एक-दूसरे को समझने लगे और फिर साथ जीवन बिताने का फैसला किया।

वर्षा की भी पहले शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी है। जानकारी के अनुसार, ससुराल में आग लगने की एक घटना में वर्षा झुलस गई थीं। इसके बाद उनके पति उनसे अलग रहने लगे। परिवार और ग्रामीणों की पहल पर दोनों अलग-अलग रहने लगे। वर्षा इसके बाद अपने मायके में रह रही थीं।

बताया गया कि काफी समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद पिंकू और वर्षा ने उम्र के बड़े अंतर की परवाह किए बिना शादी करने का फैसला लिया। रामपुर गांव के एक मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों ने रीति-रिवाज से शादी की। पिंकू सिंह ने वर्षा की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने साथ रहने का संकल्प लिया।

शादी के बाद पिंकू सिंह ने कहा कि वह इस रिश्ते से खुश हैं और वर्षा को हमेशा खुश रखने की कोशिश करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यह दोनों का निजी फैसला है और उन्हें अपनी जिंदगी के फैसले लेने का अधिकार है।

फिलहाल इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और 60 वर्षीय दूल्हे और 23 वर्षीय दुल्हन के बीच 37 साल के उम्र के अंतर को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर