फतेह लाइव, रिपोर्टर।
धनबाद में सिंदरी स्थित रोड़ाबांध स्थित नाइटेंगल क्लीनिक में शुक्रवार को एसजेएएस ब्लड सेंटर और लाइंस क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिंदरी के समाजसेवी अशोक जिंदल ने फीता काटकर किया। शिविर में कुल 10 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी अशोक जिंदल ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने समाज के लोगों से रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
शिविर में नाइटेंगल क्लीनिक के निदेशक अजय मंडल, एफसीआईएल के महाप्रबंधक विजय चौधरी, ओमकार सिंह, माशूक अहमद, हरविंद्र सिंह, दिलीप मिश्रा, नीरज प्रसाद,किट्टू सरदार, चुमकी कुमारी, राजकुमारी, मीरा देवी, सविता कुमारी, रानी कुमारी, रेशमा खातून सहित कई लोग उपस्थित रहे।




































