मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की महिला विंग की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर टुईलाडुंगरी और बिरसानगर गुरुद्वारा में हुआ स्वागत
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की महिला विंग की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बीबी बलजीत कौर का शहर के दो गुरुद्वारों में स्वागत एवं सम्मान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी को लेकर सिख समाज में खुशी का माहौल है। संगत ने इसे जमशेदपुर के लिए गौरव का विषय बताते हुए बीबी बलजीत कौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
गोलमुरी स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, टुईलाडुंगरी में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सभा एवं संगत की ओर से बीबी बलजीत कौर को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी टीम का भी स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा कि शहर की बेटी को राष्ट्रीय स्तर पर महिला विंग की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना पूरे सिख समाज के लिए गौरव की बात है।
सम्मान समारोह के बाद बीबी बलजीत कौर एवं उनकी टीम ने गुरुद्वारा कार्यालय में प्रधान सतबीर सिंह के साथ चाय-नाश्ता किया। इस दौरान सामाजिक एवं सामुदायिक विषयों को लेकर शिष्टाचार मुलाकात और बातचीत भी हुई।
वहीं, बिरसानगर गुरुद्वारा में भी बीबी बलजीत कौर का स्वागत किया गया। बीबी गीता कौर के माध्यम से गुरुद्वारा कमेटी एवं संगत की ओर से उनका अभिनंदन किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संगत ने उम्मीद जताई कि बीबी बलजीत कौर अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से समाज की महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगी। दोनों गुरुद्वारों में हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगत ने बीबी बलजीत कौर के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।




































