फतेह लाइव, रिपोर्टर।
महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ द्वारा एक विशेष कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर लुहाबासा के शिकारीडीह सरकारी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के बीच आवश्यक पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शहीद भगत सिंह जी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया

बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा, “शहीद भगत सिंह का जीवन और उनके विचार हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय था। आज के समय में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना ही शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। ‘आगाज़’ संस्था का यह प्रयास बेहद सराहनीय है, क्योंकि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो इन बच्चों के कल को बेहतर बना सकती है।”
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न सिर्फ बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है, बल्कि उन्हें देश के महापुरुषों के बलिदान और विचारों से अवगत कराना भी है। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर भारी उत्साह और खुशी देखी गई।
इस दौरान अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय बी पी एम की प्रधान अध्यापिका रंजीता गांधी, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, चेयरमैन सह समाजसेवी दमनप्रीत सिंह, समाजसेविका चरणजीत कौर भाटिया, आरफीन अशरफ मौजूद रहे। संस्था के जगप्रीत सिंह जेडी, सतविंदर सिंह, गुरबचन सिंह राजू, परमिंदर सिंह गोल्डी, मंगल गोप, अजय महतो, धनापति महतो का सहयोग रहा। सभी अतिथियों को संस्था द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।




































