Breaking News
Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान

SHARE:

मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की महिला विंग की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर टुईलाडुंगरी और बिरसानगर गुरुद्वारा में हुआ स्वागत

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की महिला विंग की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बीबी बलजीत कौर का शहर के दो गुरुद्वारों में स्वागत एवं सम्मान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी को लेकर सिख समाज में खुशी का माहौल है। संगत ने इसे जमशेदपुर के लिए गौरव का विषय बताते हुए बीबी बलजीत कौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

गोलमुरी स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, टुईलाडुंगरी में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सभा एवं संगत की ओर से बीबी बलजीत कौर को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी टीम का भी स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा कि शहर की बेटी को राष्ट्रीय स्तर पर महिला विंग की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना पूरे सिख समाज के लिए गौरव की बात है।

सम्मान समारोह के बाद बीबी बलजीत कौर एवं उनकी टीम ने गुरुद्वारा कार्यालय में प्रधान सतबीर सिंह के साथ चाय-नाश्ता किया। इस दौरान सामाजिक एवं सामुदायिक विषयों को लेकर शिष्टाचार मुलाकात और बातचीत भी हुई।

वहीं, बिरसानगर गुरुद्वारा में भी बीबी बलजीत कौर का स्वागत किया गया। बीबी गीता कौर के माध्यम से गुरुद्वारा कमेटी एवं संगत की ओर से उनका अभिनंदन किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संगत ने उम्मीद जताई कि बीबी बलजीत कौर अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से समाज की महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगी। दोनों गुरुद्वारों में हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगत ने बीबी बलजीत कौर के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर