WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पुलिस का मनोबल बढ़ाएं, तोड़ें नहीं : सतनाम सिंह गंभीर

SHARE:

बढ़ते अपराध और सड़क हादसों पर जताई चिंता, दुकानदारों से युवाओं की अड्डाबाजी रोकने की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर शहर में बढ़ते अपराध, नशाखोरी और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल पुलिस की नहीं, बल्कि प्रत्येक शहरवासी की भी है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि जमशेदपुर हम सभी का शहर है और इसकी पहचान देश के अच्छे शहरों में होती है। शहर की इस पहचान को बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस का सहयोग करें, न कि उसका मनोबल तोड़ें।

उन्होंने दुकानदारों से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों के आसपास युवकों को अड्डाबाजी करने की अनुमति न दें। ऐसी गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक घटना को बढ़ावा न मिले।

गंभीर ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही हत्या, डकैती, नशाखोरी और सड़क दुर्घटनाओं से शहरवासियों का चिंतित होना स्वाभाविक है। इन समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ नागरिकों की जागरूकता और सहयोग भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अपराध रोकना केवल पुलिस की जिम्मेदारी मानने के बजाय हर नागरिक को अपनी भूमिका समझनी होगी। पुलिस का मनोबल बढ़ेगा तो कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर