WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भगत सिंह देशप्रेम और क्रांति की जलती मशाल : अमरीक सिंह

SHARE:

सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने जुगसलाई में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बलिदान को किया याद

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की ओर से जुगसलाई स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा के प्रधान अमरीक सिंह सहित सदस्यों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर अमरीक सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह महज एक नाम नहीं, बल्कि देशप्रेम, राष्ट्रनिष्ठा और क्रांति की प्रेरणा हैं। अल्पायु में देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले इस वीर सपूत का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भगत सिंह के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’ के नारे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे, आगाज संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, रविंदर सिंह राजा, हरदीप सिंह, अमनजोत सिंह, अनुराग तिवारी, हरपाल भाटिया, तुषारदास गुप्ता और आकाश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर