WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा ₹57 हजार का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड

SHARE:

प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता, सीएसआर कार्यों को और विस्तार देने पर जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस रिवॉर्ड को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रत्येक कर्मचारी को ₹57,000 का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड दिया जाएगा। समझौते पर प्रबंधन और टाटा स्टील फाउंडेशन एम्प्लाइज यूनियन के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समझौते पर प्रबंधन की ओर से सौरव रॉय, सीईओ, देवदूत मोहंती, सीओ, एम.डी. श्रीनिवास, एलटीआर, अविनाश एका, एलटीआर, कारण सिंह, असिस्टेंट मैनेजर तथा अक्षय आनंद, मैनेजर ने हस्ताक्षर किए। वहीं टाटा स्टील फाउंडेशन एम्प्लाइज यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष बी.के. डिंडा, सलाहकार विजय खान, महासचिव ददन सिंह, अजय प्रताप सिंह मुंडा, संयुक्त सचिव वीरेंद्र टीयू, उपाध्यक्ष आर.सी. टुडू एवं सहायक सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सीएसआर कार्यों को लेकर यूनियन ने की चर्चा

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से टाटा स्टील की माइंस, कोलियरियों तथा देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक दायित्व के तहत लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के कार्यों और उसकी पहचान का लगातार विस्तार हो रहा है।

पांडे ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय से भविष्य में सीएसआर के क्षेत्र में प्रस्तावित नई योजनाओं और कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

स्थानीय और आदिवासी भाषाओं में एआई पर काम

सीईओ सौरव रॉय ने बताया कि टाटा स्टील फाउंडेशन समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के लिए नए क्षेत्रों में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे कार्य और चुनौतियां ली जा रही हैं, जिन पर दूसरे संस्थान अपेक्षाकृत कम काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से आदिवासी भाषाओं में स्क्रिप्ट तैयार करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम शुरू किया गया है। अंग्रेजी के अलावा स्थानीय और आदिवासी भाषाओं में एआई के उपयोग को लेकर अभी कई तकनीकी चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों के बीच समाज के अंतिम व्यक्ति तक तकनीक और विभिन्न सामाजिक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

सुरक्षा को लेकर भी दिया संदेश

सौरव रॉय ने यूनियन से सुरक्षा के प्रति और अधिक जागरूकता लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सुरक्षा जूते, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना चाहिए। कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ समाज में भी सड़क एवं कार्यस्थल सुरक्षा का संदेश पहुंचाने की जरूरत है।

यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने परफॉर्मेंस रिवॉर्ड समझौते के लिए कर्मचारियों और प्रबंधन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और प्रबंधन के बेहतर समन्वय से संस्थान के कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर