WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन

SHARE:

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड यूनियन के कमिटी सदस्यों ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जताया आभार

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड यूनियन द्वारा कर्मचारियों के हित में किए गए महत्वपूर्ण समझौतों को लेकर आज यूनियन के कमिटी सदस्यों ने यूनियन अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कल संपन्न हुए वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौते में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए किए गए प्रयासों तथा ग्रेड समझौते के तहत हुए महत्वपूर्ण लाभ कर्मचारियों के लिए ₹25 लाख के ग्रुप इंश्योरेंस की सुविधा लागू कराने की दिशा में की गई पहल के लिए कमिटी सदस्यों ने अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रुप इंश्योरेंस की सुविधा के लिए कर्मचारियों को निर्धारित अंशदान की राशि मासिक रूप से देनी होगी।

इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने राकेश्वर पाण्डेय को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और आर्थिक हितों से जुड़े ऐसे निर्णय यूनियन की प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं।

अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने जताया आभार

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने सभी कमिटी सदस्यों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन का उद्देश्य हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनके भविष्य को अधिक सुरक्षित बनाना रहा है। बोनस समझौते के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए ₹25 लाख के ग्रुप इंश्योरेंस की सुविधा लागू होना एक महत्वपूर्ण पहल है। यह सुविधा कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में उपयोगी कदम है। प्रबंधन के साथ सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद के माध्यम से आगे भी कर्मचारियों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए यूनियन लगातार प्रयास करती रहेगी।”

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता और यूनियन के सभी पदाधिकारियों एवं कमिटी सदस्यों के सहयोग से ही ऐसे महत्वपूर्ण फैसले संभव होते हैं। उन्होंने सभी से इसी प्रकार एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर यूनियन की ओर से महामंत्री त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि मिश्रा, रंजन मिश्रा, शशि वीर राणा, अमन, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अरुण त्रिपाठी, कौशलेस कुमार, उपेंद्र राय, अनीश झा, सी.बी. सिंह सहित अन्य कमिटी सदस्य उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर