Breaking News
Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा ₹57 हजार का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह

SHARE:

रक्तदाताओं को दिए गए Safety Helmet, युवाओं से सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के युवाओं में बढ़ती तेज और असुरक्षित ड्राइविंग तथा सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से EYA Foundation Jamshedpur की ओर से बुधवार को बिष्टुपुर स्थित क्लब हाउस, क्यू रोड में 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और शहरवासियों ने उत्साह के साथ स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 270 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रक्तदान शिविर में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू चौधरी), ऑफिस बेयरर्स संजीव तिवारी, नितेश राज, अजय चौधरी, अमोद दुबे और राजीव चौधरी तथा डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत यूनियन के अन्य पदाधिकारी, सब-कमेटी एवं विभागीय कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, राष्ट्रीय इंटक के प्रदेश सचिव राकेश्वर पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कुणाल सारंगी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सोनकर, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, उप जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह तथा आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम में अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। शिविर के माध्यम से रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश भी दिया गया।

इस पहल को खास बनाने के लिए प्रत्येक रक्तदाता को Safety Helmet प्रदान किया गया। संस्था ने संदेश दिया कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है, वहीं सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर स्वयं तथा दूसरों के जीवन की रक्षा की जा सकती है।

EYA Foundation के निदेशक दीपक मिश्रा ने कहा कि 270 यूनिट रक्त संग्रह होना बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने इसे रक्तदाताओं, सहयोगियों, अतिथियों, चिकित्सा टीम और EYA Foundation की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संस्था रक्तदान के साथ युवाओं के बीच सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का भी प्रयास कर रही है।

दीपक मिश्रा ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, चिकित्सा टीम और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि EYA Foundation आगे भी रक्तदान, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करता रहेगा।

शिविर को सफल बनाने में EYA Foundation के सदस्य राहुल सिंह, अनुराग सिंह, अमित पांडे, अमन, मनमोहन, आकाश, जीतू, सुमित, उदित, अप्रोज, अनुराग तिवारी, सोनू पुष्टि, सतीश, अभिषेक झा, मोंटी महतो, आदित्य और भारती का विशेष योगदान रहा।

“सेवा, समर्पण, संकल्प” की भावना के साथ आयोजित इस शिविर में रक्तदान और सड़क सुरक्षा के दो महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों को एक साथ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर