फतेह लाइव, रिपोर्टर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने लॉयर्स डिफेंस के बैनर तले एकदिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें स्वास्थ्य बीमा एवं पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता कल्याण कोष समिति के सदस्यों को राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन लॉगिन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया में सहयोग किया गया। अधिवक्ता रविंद्र कुमार दुबे ने उपस्थित अधिवक्ताओं को योजना के लाभ और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उनके फॉर्म भरने में सहायता की।
वहीं, झारखंड स्टेट बार काउंसिल द्वारा चयनित पेंशन स्कीम के संबंध में अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव एवं अक्षय कुमार झा ने उपस्थित अधिवक्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पेंशन योजना की प्रक्रिया समझाते हुए संबंधित फार्म भी वितरित किए।
शिविर में अधिवक्ता पवन कुमार वर्मा, संजय कुमार, नवीन प्रकाश, विनोद कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार समेत कई अधिवक्ताओं ने योजनाओं का लाभ लिया और पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में योगेश शर्मा, अधिवक्ता अमित कुमार, केशव कुमार सिंह, विभव कुमार सिंह, आलोक अवतार सिंह, सतपाल सिंह, नीरज कुमार, जगन्नाथ, रंजीत कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अनंत गोप, राजकमल शर्मा, पवन कुमार वर्मा, विनोद शाह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिवक्ताओं को उनके लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं से जोड़ने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।




































