Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली (42 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी लोडेड कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विशेष टीम ने सूचना के आधार पर वायरलेस मैदान पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और आरोपी अनूप चक्रवर्ती को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का देशी लोडेड कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

मामले को लेकर बागबेड़ा थाना में कांड संख्या 92/26, दिनांक 02 अक्टूबर 2026 के तहत धारा 25(1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि गिरफ्तार अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली के खिलाफ लगभग 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न थानों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि हथियार के साथ उसकी गिरफ्तारी से किसी संभावित आपराधिक घटना को रोकने में सफलता मिली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर